अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे तेजस्वी यादव

22 views

पूर्णिया, 14 सितंबर ।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अचानक पूरे काफिले के साथ पूर्णिया सदर अस्पताल एवं जीएमसीएच पहुंचे। उनके अचानक दौरे से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई।

तेजस्वी ने पुराने अस्पताल परिसर के सभी वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की। एक मरीज ने शिकायत की कि पैर टूटने के बावजूद आवश्यक उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मरीज का कहना था कि सामान आने पर ही इलाज संभव होगा। वहीं, महिला वार्ड में भी उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा।

निरीक्षण के दौरान तेजस्वी बाथरूम में भी पहुंचे, जहां गंदगी और टूटी खिड़कियाँ देखकर नाराजगी जताई। इस पूरे समय जीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार उनके साथ थे। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि मरीजों को पुराने भवन और बरामदे में क्यों रखा गया है।

जवाब में सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि नई जीएमसीएच बिल्डिंग अभी हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए मरीजों को अस्थायी रूप से पुराने अस्पताल में रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन से ठीक पहले तेजस्वी यादव का यह अचानक निरीक्षण राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ