Paneept Men Htya Ke Aaropee 3 Ko Pulis Ne Kiya Girphtar

33 views

,

 

पानीपत पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी निवासी सद्दाम उर्फ काला की सिर में बोतल व ईट मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को काबू किया है। सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम ने शुक्रवार की रात को दबिश देकर तीन आरोपियों दीनानाथ कॉलोनी निवासी बृजपाल, बिल्लू कॉलोनी निवासी कृष्ण व राजीव कॉलोनी निवासी सम्राट को बिचपड़ी रोड पर अयोध्या टावर के पास से काबू किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

आरोपी बृजपाल देशराज कॉलोनी में फैक्टरी में ठेकेदारी का काम करता है। आरोपी कृष्ण फैक्टरी में उसके पास काम करता है। आरोपी सम्राट अन्य फैक्टरी में काम करता है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों 16 अक्तूबर की रात फैक्टरी के सामने बंद पड़ी फैक्टरी के गेट के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच देशराज कॉलोनी निवासी सद्दाम स्कूटी पर सवार होकर वहा आया और उन्हें गाली गलौच करने लगा। सद्दाम को वह तीनों पहले से जानते थे। पहले इसी फैक्टरी में काम करता था।

अब हनुमान कॉलोनी में फैक्टरी में काम कर रहा था। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन तीनों ने सद्दाम को गाली गलौच करने से मना किया और उसके साथ कहासुनी व हाथापाई हो गई। कहासुनी में कृष्ण ने सद्दाम के सिर पर बोतल मारी और उन्होंने सिर व मुंह पर ईट मारी। सद्दाम की हत्या के बाद वह चारों मौके से फरार हो गए थे। उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ