वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत

18 views

—सर्किट हाउस में पौधरोपण कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण देखेंगे, समीक्षा बैठक भी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार पूर्वाह्न वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर भाजपा नेताओं,जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहन काफिले के साथ सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री डोमरी क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतिकरण देखेंगे। तथा संबंधित को प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।

शाम के समय मुख्यमंत्री शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। प्रस्तावित स्थलों में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम वाराणसी सर्किट हाउस में निर्धारित है। सोमवार प्रातः वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सर्किट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ