औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

23 views

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजनपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कानपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी।

अजनपुर निवासी विपिन कुमार की पत्नी अलका ने 27 फरवरी को कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल औरैया स्थित 50 सैया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता अलका ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष से भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह राजपूत निवासी जनेतपुर ने रविवार सुबह ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। भाई का कहना है कि उनकी बहन को जहर देकर मार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन अलका को प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों के अनुसार अलका की शादी सात वर्ष पूर्व विपिन कुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

मामले की सूचना पर सदर कोतवाली

प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया किशिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी साजिश या हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ