कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान

834 views

कैथल। कैथल जिले के कस्बा राजौंद में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान के खेत में रखे पराली के गट्ठों में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस आगजनी में पांच से साढ़े पांच हजार क्विंटल पराली जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत राजौंद थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर छह राजौंद निवासी रोमी राणा ने रविवार काे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन का कार्य भी करता है। उसने अपने खेत में बीर बांगड़ा रोड पर पराली की गांठों का स्टॉक लगा रखा था। शनिवार रात वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके भतीजे राहुल ने सूचना दी कि खेत में रखी पराली में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही रोमी राणा अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड, डायल 112 और जेसीबी को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक पांच से साढे पांच हजार क्विंटल पराली जल चुकी थी।

पीड़ित किसान का कहना है कि यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझ कर लगाई गई है। इस घटना में उसे लगभग 16 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और उसके नुकसान की भरपाई करवाई जाए। राजौंद थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि किसान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ