प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारियां जोरों पर, समिति ने कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप

28 views

औरैया, 14 सितंबर। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की रविवार को देवकली मंदिर परिसर में आवश्यक बैठक की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस धूमधाम और सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा।

समिति ने तय किया कि इस अवसर पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की सफाई, प्रधानमंत्री के नाम से पौधारोपण, जरूरतमंद बुजुर्गों एवं बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण जैसे कार्य प्रमुख रहेंगे। इसके अतिरिक्त शाम को बेला कस्बा में केक काटकर लोगों के बीच बांटा जाएगा तथा देश के लोकप्रिय नेता के दीर्घायु की कामना के साथ खुशियां साझा की जाएंगी।

संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गाैरव विश्व पटल पर बढ़ा है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में संस्था ने उनके जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक कार्यों के जरिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने समिति के सम्मानित सदस्यों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे समय से कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

बैठक में प्रमुख रूप से राम आसरे गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, गौशाला संचालक संतोष कुमार, विनोद कुमार पोरवाल, हिमांशु दुबे, अनूप बिश्नोई, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया और जिम्मेदारियां तय कीं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ