फतेहाबाद : भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

28 views

फतेहाबाद, 18 सितंबर । भाजपा नेता एवं नशे के खिलाफ जिले में अभियान चला रहे महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने गुरूवार को एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ढाणी मियां खान, फतेहाबाद के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी नवदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की और महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह को अभद्र भाषा में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि भवानी सिंह समाज सुधार एवं नशा विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिस कारण उन्हें निशाना बनाया गया। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना न केवल कानून का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास भी है। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 16 सितम्बर को शस्त्र अधिनियम एवं धारा 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ