पहचान छिपाकर शिकायत करने वाले गिरोहों पर कसेगा शिकंजा, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

32 views

कूटरचित तरीके से शिकायतें भेजने और अनुचित लाभ का दबाव बनाने वाले गिरोहों पर लगेगी एनएसए, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट : जिलाधिकारी

मुरादाबाद, 15 सितंबर । मुरादाबाद जनपद में तैनात अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतकर्ता अपनी पहचान सार्वजनिक किए बिना ही निजी, निराधार और व्यक्तिगत शिकायतें देकर अब दबाव नहीं बना सकेंगे।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बिना साक्ष्य, बिना नाम, पता के निजी, व्यक्तिगत तथा निराधार शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता/ गिरोहों की जांच करने के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की है।

इस समिति में एडीएम प्रशासन के साथ ही पुलिस अधीक्षक (अपराध) और उपाधीक्षक मुख्य डाकघर को भी शामिल किया गया है। इस जांच समिति के अधिकारियों की अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में तैनात अधिकारियों के विरुद्ध निराधार और व्यक्तिगत शिकायतें करके उन पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप अधिकारियों के समक्ष शासकीय कार्य करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ऐसे कार्य किसी संगठित गिरोह द्वारा किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए जांच समिति द्वारा ऐसे शिकायतकर्ताओं/गिरोहों को चिन्हित करके उनके कृत्यों की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर गिरोह के लोगों के विरुद्ध एनएसए, गैंगस्टर और गुंडाएक्ट के अंतर्गत कार्रवाई होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ