डूसू उम्मीदवारों को हाई कोर्ट की चेतावनी, नियमों और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

62 views

नई दिल्ली, 15 सितंबर । दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि अगर नियमों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया तो अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले पर कल यानि 16 सितंबर को भी सुनवाई करेगा।

आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि डूसू के चुनाव में छात्र संगठनों की बड़ी भूमिका है। कोर्ट ने छात्र संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने उम्मीदवारों को निर्देश दें कि वो नियमों का पालन करें। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि कोई उल्लंघन या संपत्तियों का विरुपण नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के लिए कोर्ट के आदेश की जरुरत होगी।

बता दें कि कोर्ट ने 10 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव के दौरान संपत्तियों के विरुपण और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए। कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि वो डूसू चुनाव के दौरान उठाये जाने वाले कदमों के संबंध में हलफनामा दाखिल करे। बता दें कि डूसू का चुनाव 18 सितंबर को नियत किया गया है।

उच्च न्यायालय वकील प्रशांत मनचंदा की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें कहा गया है कि डूसू के चुनाव प्रचार में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। चुनाव के दौरान दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रोपर्टी एक्ट, लिंगदोह कमेटी की अनुशंसाओं और डूसू कोड ऑफ कंडक्ट का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि प्रत्याशी ट्रैक्टर, वाहनों, रैलियों और रोड शो के जरिये प्रचार कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के पक्ष में फोटोग्राफ और वीडियो भी लगाया है। फोटो और वीडियो देखने के बाद उच्च न्यायालय ने कहा कि ये साफ दिख रहा है कि डूसू चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार कैसे सभी मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने पहले भी याचिका दायर किया था जिसमें डूसू चुनाव के दौरान संपत्ति के विरुपण को रोकने की मांग की गई थी। 2024 में मनचंदा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने काफी सख्त रवैया अपनाया था और डूसू के मतदान की मतगणना तब तक रोक दी गई थी जब तक विरुपित किए गए स्थानों को साफ नहीं कर लिया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ