दिल्ली डेंटल काउंसिल का बदला पता, मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान में हुआ शिफ्ट

80 views

नई दिल्ली, 15 सितंबर ।दांतों के डॉक्टरों के पंजीकरण से लेकर पेशा नियमों और मानकों के साथ दंत चिकित्सा शिक्षा को विनियमित करने वाली दिल्ली डेंटल काउंसिल (डीडीसी) के कार्यालय का स्थानांतरण हो गया है। अब डीडीसी के पदाधिकारी मेटकॉफ हाउस या विकास भवन की जगह मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एमएआईडीएस) के भवन परिसर में बैठेंगे।

डीडीसी के प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार ने दंत चिकित्सकों की सुविधा के लिए डीडीसी का दफ्तर एमएआईडीएस में स्थानांतरित कर दिया है। इसके लिए अस्पताल के मुख्य भवन का सातवां तल नए सिरे से विकसित किया गया है। इसमें चेयरमैन सहित तमाम संवैधानिक पदाधिकारियों के कार्यालय बनाए गए हैं जो डीडीसी में पंजीकृत करीब 2200 दंत चिकित्सकों की नीतिगत समस्याओं का समाधान करेंगे।

डॉ. ज्ञानेंद्र के मुताबिक दिल्ली डेंटल काउंसिल का मुख्य काम दंत चिकित्सक अधिनियम 1948 के तहत दिल्ली में दंत चिकित्सकों, डेंटल हाइजीनिस्ट और डेंटल मैकेनिक्स को पंजीकृत करना है, ताकि वे प्रभावी ढंग से अभ्यास कर सकें। साथ ही रोगी को सही और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया कार्यालय आगामी नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन यानि 23 सितम्बर को शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ