आज से प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी दो अक्टूबर तक

87 views

नई दिल्ली, 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी आज से शुरू हो रही है। ई नीलामी के सातवें संस्करण में प्रधानमंत्री को मिले 1300 से अधिक उपहारों को लोग खरीद सकेंगे। यह ई-नीलामी दो अक्टूबर तक चलेगी। लोग पीएममोमेंटोज नामक वेबसाइट में जाकर इन उपहारों के लिए बोली लगा सकते हैं।

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में मंगलवार को संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीलाम की जाने वाली वस्तुओं में पेंटिंग, कलाकृतियां, मूर्तियां, देवी-देवताओं की मूर्तियां और कुछ खेल सामग्री शामिल हैं। इससे अर्जित राशि को नामामि गंगे परियोजना को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहली ई-नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी। तब से, प्रधानमंत्री को मिले हजारों उपहारों की नीलामी की जा चुकी है। इससे नमामि गंगे परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने सभी स्मृति चिह्न इस नेक काम के लिए समर्पित कर दिए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ