काम के दौरान विवाद में मजदूर की हत्या, आरोपित पुलिस की हिरासत में

73 views

सरायकेला, 01 जनवरी । सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात एक फैक्ट्री के भीतर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उषा मोड़ स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी के प्लांट संख्या पांच में काम कर रहे दो मजदूरों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक मजदूर की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस काे मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दिनेश मुंडा नामक मजदूर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। रात लगभग आठ बजे किसी बात को लेकर उसका साथी मजदूर मुन्ना प्रधान से विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान मुन्ना प्रधान ने पास में रखे लोहे के भारी सामान से दिनेश मुंडा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि दिनेश के सिर से तेज़ी से खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल दिनेश को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मजदूर मुन्ना प्रधान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ