नए साल के पहले दिन कोलकाता की वायु गुणवत्ता सूचकांक चिंताजनक स्तर पर

75 views

कोलकाता, 01 जनवरी । नए साल के पहले दिन गुरुवार को कोलकाता की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया।

दोपहर दो बजे के आसपास जादवपुर में पीएम 2.5 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया। फोर्ट विलियम में यह 235, विक्टोरिया में 255, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में 227, रवींद्र सरोवर में 213, बालिगंज में 236 और विधान नगर क्षेत्र में 273 रिकॉर्ड किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार 201 से 300 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब माना जाता है, जिससे लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं 301 से 400 के बीच का स्तर बहुत खराब श्रेणी में आता है, जो लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है।

इस बीच पर्यावरण संगठन सबुज मंच ने आरोप लगाया कि नए साल की रात शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय सीमा के बाद भी पटाखे फोड़े गए। संगठन के अनुसार दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज, गरिया, कसबा, जादवपुर, बेहाला और उत्तर कोलकाता के नारकेलडांगा, बेलेघाटा, सिंथी, बागबाजार, जोरासांको और बउबाजार इलाकों में रात करीब 11:45 बजे से दो बजे तक लगातार पटाखों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में आतिशबाजी दिखाई दी।

सबुज मंच के सलाहकार सदस्य और ग्रीन टेक्नोलॉजिस्ट सोमेंद्र मोहन घोष ने कहा कि अदालत द्वारा तय 35 मिनट की समय सीमा का उल्लंघन हुआ। उनके अनुसार रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक की अनुमति के बावजूद 12:30 बजे के बाद भी पटाखे फोड़े जाते रहे।

हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने दावा किया कि इस बार नए साल पर पटाखों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम रही और 12:30 बजे के बाद धीरे-धीरे जश्न थम गया। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की ठोस जानकारी या प्रमाण सामने आते हैं तो पुलिस के साथ मामला उठाया जाएगा।

अधिकारी ने यह भी बताया कि सर्दियों में कोहरे और धुएं के कारण आमतौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब रहता है, क्योंकि सूक्ष्म कण कई घंटों तक हवा में ही बने रहते हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ