अपराधिक किस्म के आठ लोगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस को दी झूठी सूचना

69 views

गौतमबुद्ध नगर। थाना बिसरख क्षेत्र में अपराधिक किस्म के लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर जनता में भय पैदा करने तथा पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस बाबत कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रोजा जलालपुर के चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बीती रात को थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 सितंबर की रात 1:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि राहुल पहलवान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई को गोली मार दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर उन्हें विकास यादव, राहुल यादव, विकल यादव, आशु शर्मा आदि मिले। इन्होंने पूछताछ में बताया कि ये लोग ग्राम सादुल्लापुर के रहने वाले अपने दोस्त यश नागर आदि के साथ घर वापस आ रहे थे, तभी उनकी मारूति बलेनो कार पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने बताया कि जब कार का निरीक्षण किया गया तो उसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बोनट पर दो गोली तथा शीशे पर दो गोली लगने के निशान पाए गए। उन्होंने बताया कि चारों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तो यह बात सामने आई कि इन लोगों ने मदिरा पी रखी है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास यादव, विकल यादव, आशु शर्मा, राहुल यादव, यश नागर, अभिषेक कसाना उर्फ अन्नु और रितिक का आपराधिक इतिहास है। इन लोगों का जनता में काफी भय है। ये लोग अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए घटना वाली रात को अंधाधुंध फायरिंग किए और पुलिस को झूठी सूचना दी कि उनके ऊपर गोली चलाई गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 248, 231, 217, 229, 240, 61(2), 3(5), आपराधिक कानून अधिनियम 7 आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आज सुबह को पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ