उच्च शैक्षणिक संस्थानों में हुए दाखिलों की जांच करेगी डीएम की तीन सदस्यी समिति

42 views

मुरादाबाद।जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी निजी विश्वविद्यालयों, निजी महाविद्यालयों और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में हुए दाखिलों की जांच की जाएगी। तीन सदस्यीय जांच समिति एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट डीएम को देगी।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र, पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे को शामिल किया गया है। तीन सदस्यीय समिति को शैक्षणिक संस्थाओं में देखना है कि उनके यहां कौन-कौन से पाठ्यक्रम संचालित हैं। पाठ्यक्रम में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पाठ्यक्रम की मान्यता कहां से ली गई है। पाठ्यक्रम का विवरण, कोर्सवार सीटों की संख्या आदि का विवरण दर्ज करना है। साथ ही प्रत्येक संस्था की ओर से शपथ पत्र भी दिया जाएगा कि संस्थान द्वारा केवल मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही संचालित किए जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र ने बुधवार को बताया कि जांच में देखा जाएगा कि संस्था द्वारा किसी विद्यार्थी का बिना मान्यता वाले पाठ्यक्रम में दाखिला तो नहीं लिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ