विजयदशमी पर मुरादाबाद में प्रवेश नहीं करेगी दिल्ली, उत्तराखंड, बिजनौर से आने वाली बसें

161 views

मुरादाबाद, । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में विजय दशमी के अवसर पर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है। बिजनौर, संभल, दिल्ली, उत्तराखंड के काशीपुर आदि से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें गुरुवार दाेपहर दाे बजे के बाद से देर रात दाे बजे तक के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने गुरुवार को बताया कि दो अक्टूबर को महानगर के थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार कुंदनपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला मंचन के साथ रावण दहन होगा। इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक के अनुसार गुरुवार को दोपहर दो बजे से रामलीला ग्राउंड लाइनपार में मेला समाप्ति तक केवल पैदल चलने वाले व्यक्ति कपूर कंपनी पुल की ओर से रामलीला ग्राउंड तक आएंगे‌। यह मार्ग वन-वे रहेगा तथा मेला समाप्ति के बाद रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर की ओर कपूर कंपनी रेलवे पुल की तरफ जा सकेंगे।

दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से समस्त वाहन रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर की तरफ जाएंगे तथा मंडी समिति में स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। जिन वाहनों को रामलीला कमेटी द्वारा वाहन पास जारी किए गए हैं वह वाहन पुतलीघर रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर जाएंगे। किसी भी प्रकार के वाहन मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराहा, बुद्धि विहार से रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर की तरफ नहीं जाएंगे।

माल गोदाम के वाहनों का संचालन दोपहर दो से रात्रि 2 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दो अक्टूबर को रात्रि 11:30 बजे खुलने वाली नो एंट्री दो और तीन अक्टूबर की दरमियानी रात्रि दो बजे खुलेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ