वाराणसी में दुर्दांत अपराधी अजय उर्फ विजय गिरफ्तार

135 views

– बदमाश पर हत्या और लूट समेत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ पुलिस ने मंगलवार सुबह शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के खिलाफ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और चंदौली व गाजीपुर, जौनपुर समेत बिहार में 15 से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सारनाथ थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार किया गया शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय का नाम 13 सितंबर 2007 को वाराणसी के पांडेयपुर में सरकारी चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में भी आया था। इस मामले में अजय उर्फ विजय सिंह के ऊपर मुक़दमा दर्ज किया गया। इस आरोपी ने वर्ष 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा कारोबारी भाईयों को गोली मारकर लाखों की लूट की थी।

अप्रैल वर्ष 2013 में अजय को वाराणसी कैंट पुलिस ने शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय काे 9 एमएम की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके कुछ माह बाद ही अजय जमानत पर छूट गया था। सितंबर वर्ष 2022 में उसने चंदौली की अदालत में गैंगस्टर के पुराने मामले सरेंडर किया था। उस समय यह एक लाख का इनामी था। बताया जाता है कि अजय ने दो मई वर्ष 2022 में प्रॉपर्टी डीलर और टीटीई विजयशंकर सिंह को शराब पीने के दौरान विवाद में गोली मार दी थी। घायल विजयशंकर ने अजय सिंह सहित अन्य o6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ