राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि मामले मे हुई सुनवाई, 6 अक्टूबर को अगली तिथि तय

114 views

सुलतानपुर, 24 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमपी एमएलए कोर्ट में केस चल रहा है। मंगलवार को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने गवाह से जिरह किया, जो प्रकिया पूरी हो गई। कोर्ट ने अब 6 अक्टूबर की तारीख सुनवाई के लिए नियत की है।

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मिश्रा का आरोप था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने की गई अभद्र टिप्पणी से वे आहत हुए थे। पांच साल तक कोर्ट में चली कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी की गैरहाजिरी पर दिसम्बर 2023 में कोर्ट ने वारंट जारी किया। 20 फरवरी 2024 में राहुल ने कोर्ट में सरेंडर किया और 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर उन्हें जमानत मिली। बीते वर्ष 2024 में 26 जुलाई को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। इसके बाद से लगातार कोर्ट में तारीख पड़ रही है।

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को गवाह पिछली पेशी पर अनिल मिश्रा का साक्षय हुआ था। आंशिक जिरह हुई थी, शेष जिरह आज पूरी कर ली गई। दूसरे गवाह राम चंद्र दुबे हैं, जिनकी गवाही 6 अक्टूबर को पेश की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ