एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग: एक के बाद एक सिलेंडर फटते रहे

119 views

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के मौजमाबाद थाना इलाके के जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात को उस समय हडकंप मच गई, जब एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसके बाद गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया और फिर ट्रक में आग लगने से एक-एक सिलेंडर फटते गए। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दूर-दूर तक खेतों में सिलेंडर गिर रहे हैं। इस धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में आसपास चल रहे वाहनों के भी चपेट में आने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि यह हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे के मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास हुआ है। वहीं पुलिस के साथ ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे हैं। बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस ने एहतियातन हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अन्य वाहन भी वाहन आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस और राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे हुए थे। हादसे के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और फिलहाल इस रूट पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

सात गाड़ियां भी आई चपेट में

आग में हाईवे पर सात गाड़ियां जल गई हैं। इसके अलावा सिलेंडर में ब्लास्ट से हाईवे से गुजर रहे कई लोग घायल हो गए।

सिलेंडर के टुकड़े दूर-दूर तक फैले

घटना के बाद आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। सिलेंडर के धमाकों से पूरा इलाका गूंज रहा था। एक-एक कर गैस सिलेंडर के फटने के बाद सिलेंडर के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए। धमका इतना जबरदस्त था कि दस किलोमीटर तक इसकी आवाज लोगों को सुनाई दे रही थी। अभी इस मामले में पुलिस की तरफ से कुछ सूचना नहीं मिली है। वहीं कितने लोग इस घटना में हताहत हुए हैं। इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मची है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी मौके पर पहुंचे है।

ड्राइवर-खलासी के जिंदा जलने की आशंका

हादसे के बाद जल रहे ट्रक के ड्राइवर-खलासी लापता हैं। दोनों का अभी पता नहीं लग रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं हाइवे पर गुजर रहे वाहन चालक और आसपास के लोग तुरंत गाड़ियों को रोककर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटनास्थल पर धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे हाइवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को सतर्कता बरतने के निर्देश

इधर दूदू सावरदा सिलेंडर फटने की घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मौके पर पहुंचे है। हालांकि उन्होंने जानकारी दी है कि केवल ट्रक चालक हताहत हुए हैं। लेकिन अन्य किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में घायलों को एसएमएस अस्पताल लाया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ