भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो एके 47 राइफलें बरामद

75 views

– प्रारंभिक जांच के अनुसार हथियार पाकिस्तान से आए थे : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़। त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमेंकरण क्षेत्र के भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से दो ए.के.-47 राइफल सहित तीन हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों के इस जखीरे में एक पी एक्स 5 स्टॉर्म पिस्तौल, ए के-47 की मैगज़ीन और कारतूस भी शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार की रात को बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि तस्करों की पहचान करने और इस तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों व संबंधों का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने जानकारी दी कि बीएसएफ अधिकारियों को खेमकरण सेक्टर के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर गांव महिदीपुर के पास सीमा पार से हथियारों की एक खेप आने संबंधी पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर ने बीएसएफ के साथ समन्वय कर गांव महिदीपुर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान हथियारों की यह खेप बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है तथा इस अपराध में शामिल दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ