गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और उसके दोस्त पर आरोप

111 views

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र में मयूर विहार सिकरोड़ा रेलवे फाटक के नजदीक स्कूटी सवार आसिफ उर्फ गुल्लू (34) की मंगलवार देररात तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डासना अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की दूसरी पत्नी और उसके दोस्त पर हत्या का शक जताकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

एसीपी (मसूरी) लिपी नगायच ने बताया कि डासना के मोहल्ला बड़ा बाजार में रहने वाला आसिफ निर्माणाधीन मकानों का लेंटर का जाल बांधने का काम करता था। मंगलवार रात वह स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह मसूरी थाना क्षेत्र के मयूर विहार स्थित सिकरोडा रेलवे फाटक के नजदीक पहुंचा तो तीन युवक आसिफ के पास पहुंचे और तमंचे से गोली चला दी। एक गोली आसिफ के सिर को छूती हुई निकल गई। जबकि दूसरी गोली आसिफ की कनपटी और मुंह के बीच जा धंसी। गोली लगते ही आसिफ स्कूटी से लड़खड़ाकर गिर गयी। जबकि तीनों आरोपित तमंचे लहराते हुए भाग गए।

सूचना पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आसिफ को डासना स्थित सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसिफ के परिजन और अन्य लोग अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने आसिफ की दूसरी पत्नी और उसके दोस्त पर हत्या की आशंका जताकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी ने बताया कि हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

एसीपी नगायच ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आसिफ की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी ने आसिफ से निकाह किया था जो उसके साथ बड़ा बाजार डसना में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी से आसिफ ने लव मैरिज की थी और उसे किराये के मकान में रफीकाबाद थाना वेव सिटी क्षेत्र में रखता था। दूसरी पत्नी से एक बेटा भी है। पुलिस के अनुसार आसिफ मादक पदार्थों की तस्करी में मसूरी व कई अन्य थानों से जेल जा चुका है। एक वर्ष पूर्व ही मसूरी थाना पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में आसिफ को जेल भेजा था। आसिफ के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सात माह पूर्व ही आसिफ जेल से छूटा था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ