बाराबंकी में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दोनों चालकों की मौत

27 views

बाराबंकी। जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौराहे के पास शुक्रवार की रात दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और लोहे के पुर्जे सड़क पर खिलौनों की तरह बिखर गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

राहगीरों ने तुरंत खून से लथपथ दोनों घायलों को कोठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दीपक कुमार निवासी पुरे खुशली (मजरे नसीरपुर)है। व रवि पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी मोहम्मदपुर हुसैन बक्स शामिल है। दीपक सैदपुर पुरई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि लिखा पढ़ी कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ