थार जीप का कहर, पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मारी टक्कर, हालत गंभीर

27 views

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर के थार जीप पर सवार युवक ने पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाया तथा बिना पैसे दिए वहां से भाग गया। सेल्समैन उसका पीछा किया तो उसने सेल्समैन की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि थार जीप के चालक ने सेल्समैन को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा था।

अपर पुलिस उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की थार जीप के चालक ने डीजल डलवाया। डीजल डलवाने के बाद वह बिना पैसे दिए वहां से भाग गया। यह देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन कुलदीप शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसका पीछा किया।

उन्होंने बताया कि दादरी बाईपास पर कोट चौकी के पास सेल्स मैन ने थार चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए थार जीप के चालक हर्ष पुत्र मनोज मवई निवासी ग्राम जोली थाना सिकंदराबाद उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सेल्समैन कुलदीप शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ