उत्तराखंडः देहरादून व चमोली में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

45 views

देहरादून, 19 सितंबर। उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून व टिहरी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान हैं और देहरादून समेत राज्य में आपदा का संकट लगातार गहरा रहा है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब तक अंतिम लापता नहीं मिल जाता तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा।

टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील अन्तर्गत सकलाना पट्टी के कटऑफ हो गए ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल आदि गांवों के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत और खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है । साथ ही मेडिकल टीम भी हेली के माध्यम से क्षेत्र में पहुंच गई है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देश त्वरित राहत के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में सर्च अभियान जारी है। मलबे में दबे लोगों की युद्धस्तर पर तलाश जारी है। वहीं, चमोली जिले में भी सर्च एवं रेस्क्यू जारी है। मुख्यमंत्री धामी लगातार आपदा के राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने देहरादून के अलग-अलग स्थानों सुधोवाला, लच्छीवाला, हर्रावाला क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, टिहरी जिले के धनोल्टी, कनाताल, चंबा में तीव्र बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा सहिया, लक्सर, कालसी व इनके आसपास के क्षेत्रों मे बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने, तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलों को अलर्ट किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ