भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन

26 views

उज्जैन, 15 अक्टूबर। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। महिला खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी थे।

टीम के प्रमुख सदस्यों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्रीचरणी सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ सदस्य थे। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया।

भारतीय महिला टीम इस समय महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के फिलहाल चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं। अब टीम बाकी बचे तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को इंग्लैड महिला टीम से है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ