पटना में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, राहुल गांधी ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ की करेंगे शुरुआत

43 views

नई दिल्ली, 24 सितंबर । कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को पटना के दौरे पर रहेंगे। वह यहां पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ अभियान की शुरुआत करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 10 बजे पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसमें कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में बिहार सहित आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक के बाद राहुल गांधी दोपहर 3:30 बजे पटना के होटल चाणक्य में आयोजित कार्यक्रम में ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम अतिपिछड़े वर्गों के अधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़ा है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक्स पर जानकारी दी कि विस्तारित कार्यसमिति की बैठक पटना में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा रहा है और इसी कारण बैठक का आयोजन यहां किया गया है।

उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह से लेकर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जैसे नेताओं तक, बिहार का योगदान कांग्रेस और देश के इतिहास में महत्वपूर्ण रहा है।

वेणुगोपाल ने भाजपा पर चुनावी धांधली के आरोप लगाए और कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ