मोरक्को में भारत की पहली रक्षा विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन, विदेशी धरती पर भी भारत का रक्षा उत्पादन

33 views

– भारतीय रक्षा विनिर्माण से भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग में नए अध्याय की शुरुआत होगी

नई दिल्ली, 24 सितंबर । भारत ने विदेशी धरती पर पहली रक्षा विनिर्माण सुविधा स्थापित कर ली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मोरक्को के समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ संयुक्त रूप से कैसाब्लांका में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की नई विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। मोरक्को में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण उद्यम होने के नाते इससे भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

मोरक्को के बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को की नई विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और मोरक्को सदियों से समुद्री व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परस्पर सम्मान की कड़ियों से जुड़े रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंध बहुआयामी साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं, जो आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग तथा शांति और स्थिरता के सिद्धांतों पर आधारित है। हाल के वर्षों में हम दोनों देशों ने कई ऐसे क्षेत्रों की तलाश की है, जहां आपसी सहयोग से हमें बेहतरीन परिणाम मिले हैं। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, उर्वरक, सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर पर्यटन और अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्र भी शामिल हो गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज जब हम भारत के अग्रणी निजी रक्षा क्षेत्र के उद्यम की स्थापना मोरक्को की धरती पर कर रहे हैं, तो आज का दिन हमारे साझा संकल्प को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के आर्थिक फायदे उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने इसके तकनीकी फायदे। इस संयंत्र से अनेक सीधे और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे मोरक्को के इंजीनियरों, तकनीशियनों और कुशल श्रमिकों को अवसर मिलेंगे। यह प्लांट आपूर्तिकर्ताओं और छोटे व्यवसायों का स्थानीय इकोसिस्टम भी विकसित करेगा, नवाचार को बढ़ावा देगा और कैसाब्लांका क्षेत्र तथा इसके आसपास के क्षेत्र में विकास की लहर पैदा करेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मोरक्को के साथ केवल निर्यात-आयात का लेन-देन नहीं है, बल्कि यह एक वास्तविक साझेदारी है, जो मोरक्को में क्षमता निर्माण और साझा विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की रक्षा विनिर्माण सुविधा की स्थापना वास्तव में एक ऐतिहासिक क्षण है। यह उन प्रारंभिक विदेशी रक्षा विनिर्माण संयंत्रों में से एक है, जिसे किसी भारतीय कंपनी ने स्थापित किया है। यह केवल टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक उल्लेखनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र इस क्षेत्र और वैश्विक बाजार के बीच एक पुल की तरह भी है। मोरक्को को लंबे समय से अफ्रीका का प्रवेश द्वार और यूरोप तथा मध्य पूर्व और अटलांटिक के बीच एक स्वाभाविक कड़ी के रूप में पहचाना जाता है। दूसरी तरफ, भारत अपनी बढ़ती हुई तकनीकी और औद्योगिक आधार के साथ आज एक उभरता हुआ नवाचार का केंद्र और वैश्विक दक्षिण का एक विश्वसनीय साझेदार बनकर उभरा है। इसलिए यह संयंत्र दोनों ही देशों के लिए फायदेमंद होगा। रक्षा मंत्री ने कहा किआत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल अपनी आवश्यकताओं के लिए निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है, जहां भारत दुनिया के लिए उन्नत तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का एक विश्वसनीय स्रोत बन सके।———————————-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ