प्रधानमंत्री को राहुल गांधी का पत्र, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए व्यापक राहत पैकेज की मांग

62 views

नई दिल्ली, 18 सितंबर । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत राशि को नुकसान के मुकाबले नाकाफी बताया है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि बाढ़ से 4 लाख एकड़ धान की फसल बर्बाद हो चुकी है और 10 लाख से अधिक पशुओं की मौत हो गई है। लाखों लोग, खासकर हाशिये पर खड़े समुदायों से जुड़े लोग, बेघर हो गए हैं। हजारों एकड़ जमीन अब भी डूबी हुई है और गांव संपर्क से कटे हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनके दौरे के दौरान उन्होंने लोगों की पीड़ा को नजदीक से देखा। संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों ने आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। लोग अपने घरों को अजनबियों के लिए खोल रहे हैं और अपनी सीमित संसाधनों से मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बाढ़ से पंजाब को कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इस संकट से निपटने के लिए केन्द्र सरकार को “बोल्डर रिस्पॉन्स” यानी कहीं अधिक ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार से नुकसान का त्वरित आकलन कराने और व्यापक राहत पैकेज देने की मांग की है।

राहुल गांधी ने कहा कि “पंजाब फिर से उठ खड़ा होगा, लेकिन इस कठिन समय में हमें हर किसान, हर सैनिक और हर परिवार को भरोसा दिलाना होगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ