धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों से मांगा जवाब

48 views

नई दिल्ली, 16 सितंबर । उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों को उनके धर्मांतरण विरोधी कानून को चुनौती देने वाली नयी याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इन राज्यों को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई छह हफ्ते बाद होगी।

उच्चतम न्यायालय ने सिटिजंस फॉर जस्टिस की दायर याचिका पर उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा को नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया है कि इन राज्यों की ओर से बनाया गया कानून विभिन्न धर्मों के जोड़ों को परेशान करने का जरिया बन गया है। याचिका में कहा गया है कि ये कानून नागरिकों की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का हनन करता है, इसलिए मांग की गयी है कि मामले की सुनवाई होनेव तक इस कानून के तहत कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया जाए।

याचिका में कहा गया है कि यूपी धर्मांतरण संशोधन कानून की धाराएं 2 और 3 काफी भ्रमपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये कानून स्वतंत्र अभिव्यक्ति और धार्मिक विश्वास को आघात पहुंचाता है। याचिका में कहा गया है कि यूपी का धर्मांतरण कानून संविधान के अनुच्छेद 14 और 19, 21 और 25 का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि यूपी धर्मांतरण संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है। इस कानून में प्रशासन की ओर से दुरुपयोग रोकने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर किसी निर्दोष नागरिक को इस मामले में फंसाया जाता है तो उसे रोकने का कोई प्रावधान इस कानून में नहीं है।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन की ओर से भी इन कानूनों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने वकील सृष्टि अग्निहोत्री और रुचिरा गोयल को इन मामलों का विस्तृत विवरण तैयार करने के लिए नोडल वकील नियुक्त करने का आदेश दिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ