नेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार गठन को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

39 views

काठमांडू, 14 अक्टूबर। नेपाल के तीन प्रमुख दल संसद विघटन और सरकार गठन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। भंग की गई प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे ने मंगलवार को तीनों प्रमुख दलों की बैठक बुलाकर संसद विघटन और सरकार गठन को चुनौती देने के लिए एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। इस बैठक में स्पीकर घिमिरे ने कहा कि अलग-अलग रिट दाखिल करने से बेहतर है सभी संयुक्त रूप से इसे दाखिल करें।

इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के तरफ से प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत,नेकपा एमाले के तरफ से पूर्व कानून मंत्री पद्मा अर्याल और माओवादी के तरफ से राष्ट्रीय सभा के सांसद और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता खिमलाल देवकोटा की उपस्थिति रही। इसके अलावा नेपाल बार एसोशिएशन के तरफ से भी अलग से रिट दाखिल करने की तैयारी हो रही है।

नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने कहा कि उनकी पार्टी के तरफ से संसद विघटन के अंतरिम सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। नेकपा एमाले की नेता तथा पूर्व कानून मंत्री पद्मा अर्याल ने कहा कि संविधान के दायरे से बाहर जाकर अंतरिम सरकार द्वारा संसद विघटन का फैसला किए जान के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। साथ ही इस सरकार का गठन भी संविधान की धारा के मुताबिक नहीं होने के कारण उसकी वैधता पर भी सवाल खड़ा किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार से नियमित सुनवाई शुरू होने जा रहीं है। जेन जी आंदोलन के दौरान आगजनी के कारण खंडहर बन चुके अदालत परिसर में आज 35 दिन के बाद नियमित सुनवाई होने जा रही है। साथ ही आज से रिट दाखिल करने को कहा गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ