हमास ने इजराइल को सौंपा नेपाली छात्र विपिन जोशी का शव, पोस्टमार्टम के बाद स्वदेश लाने की तैयारी

34 views

काठमांडू, 14 अक्टूबर। हमास ने सोमवार को गाजा में बंधक नेपाली छात्र विपिन जोशी का शव को रेडक्रॉस के मार्फत इजराइल को सौंप दिया। तीन अन्य बंधकों के साथ सौंपे गए विपिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल लाने की तैयारी है।

रेडक्रॉस की टीम सोमवार रात चार शव इजराइल डिफेंस फोर्स को सौंपे। इजराइल में नेपाल के राजदूत धन बहादुर पंडित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विपिन का शव दूतावास को सौंपा जाएगा। उसके बाद उसे नेपाल भेजा जाएगा। राजदूत पंडित ने बताया कि विपिन जोशी के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को काठमांडू होते हुए उनके पैतृक निवास स्थान धनगढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

विपिन जोशी की मौत की खबर से नेपाल में शोक है। विपिन जोशी के भाई ने कहा कि यह परिवार के लिए हृदयविदारक है। संवेदना देने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग जोशी के घर पर पहुंचे हैं। जोशी की मां और बहन इस समय अमेरिका में हैं। वह नेपाल आ रही हैं। कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अन्य दर्जनभर छात्रों सहित सितंबर 2023 में इजराइल पहुंचे विपिन जोशी की सात अक्टूबर, 2023 को हमास ने बंधक बना लिया था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ