दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘ओजी’ की हालत नाजुक

81 views

तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण लंबे समय से अपनी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। लेकिन दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा और कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, जो पहले दिन के आंकड़ों का लगभग आधा भी नहीं रही।

फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग देकर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आने पर कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन केवल 19.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन यह आंकड़ा 63.75 करोड़ रुपये था। इसके अलावा प्री-सेल्स से फिल्म ने 21 करोड़ रुपये पहले ही कमा लिए थे। इस तरह, ‘दे कॉल हिम ओजी’ अब तक भारत में कुल 104 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

‘दे कॉल हिम ओजी’ के जरिए इमरान हाशमी ने तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया है और उनका आगमन बेहद जोरदार रहा है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान की एक्टिंग को भी दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तरफ से खूब सराहा जा रहा है। इमरान ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है, और उनका दमदार अवतार देखकर दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजाकर उनका उत्साह व्यक्त किया। फिल्म के क्लाइमैक्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का प्रभाव छोड़ती है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ