‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

29 views

ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 15 दिन पूरे कर लिए हैं और दर्शकों पर इसका जादू लगातार बरकरार है। दमदार कहानी और ऋषभ शेट्टी के शानदार निर्देशन की वजह से फिल्म टिकट खिड़की पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दूसरे बुधवार (14वें दिन) बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि यह फिल्म की अब तक की सबसे कम डेली कमाई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कुल कमाई अब 475.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब यह सिर्फ 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से कुछ कदम दूर है।

वहीं, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अभी भी विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ के नाम है, जिसने भारत में 615.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। अगर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है, जिससे यह ऋषभ शेट्टी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ