नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

85 views

प्रयागराज, 22 सितम्बर । नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देवी मां की पूजा अर्चना के लिए सोमवार की भोर से भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज के पावन धरती पर अलोप शंकरी मंदिर और कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखा गया, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भक्त सुबह से ही दर्शन और पूजन के लिए कतारों में लगे हुए हैं। पुलिस व मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों, जैसे अलोप शंकरी देवी मंदिर और निमहरा देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। मंदिर प्रबंधन तंत्र और पुलिस प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।

अलोप शंकरी मंदिर: यह प्रयागराज का एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहाँ देवी माँ की कोई मूर्ति नहीं, बल्कि एक पालने की पूजा होती है। नवरात्र के दौरान यहाँ भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

नवरात्र के पहले दिन भक्त अपने घरों में माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए कलश स्थापना कर रहें हैं। भक्तों द्वारा देवी मां के जयकारों से सभी मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ