मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की तपिश, 28 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, 2 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

67 views

भोपाल। मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला थमते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है। जिससे कुछ जिलों में फिर बारिश की संभावना बन सकती है। हालांकि तब तक प्रदेशभर में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है। इस वर्ष फरवरी में प्रदेश का मौसम चार बार करवट ले चुका है। महीने की शुरुआत में ही दो बार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई।

इन जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से दिन में गर्मी बढ़ी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, श्योपुर, शाजापुर, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया समेत 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। निमाड़ अंचल के खरगोन और खंडवा में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि उज्जैन में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

प्रदेश में रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14.2 डिग्री, ग्वालियर में 14.8 डिग्री, उज्जैन में 16.5 डिग्री और जबलपुर में 14.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, धार, सिवनी, नरसिंहपुर, रतलाम और गुना में 16 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में रात का पारा सबसे अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ