ईंट मारकर भाभी की हत्या, छत से कूदकर भागा आरोपित

52 views

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक देवर ने अपनी भाभी की ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरोद गांव की है, जहां बुधवार की देर शाम साहिल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी भाभी चंचल के सिर में ईट मारकर हत्या कर दी। साहिल अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था, जिसने अपने बड़े भाई नवीन की पत्नी की हत्या की है। घटना के समय नवीन अपनी दुकान पर था। नवीन की शादी 2 वर्ष पहले चंचल के साथ हुई थी जिसको चार माह की बच्ची भी है। गांव निवासी मनोज ने बताया है कि साहिल शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर उसका अपनी भाभी से विवाद हो गया। विवाद में शाहिल ने भाभी के सिर में ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है। जिसको गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चंचल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छत से कूदकर भागा आरोपी

भाभी की हत्या के बाद आरोपी साहिल ने मकान की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ