👉आजमगढ़ मे तैनात डीआईओएस मऊ के तहसील मधुबन के हैं निवासी,तहसीलदार मधुबन कर रहे जाँच
मऊ / आजमगढ़ । जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के द्वारा भी अनुसूचित जन जाति के फर्जी प्रमाण पर नौकरी किये जाने की खबर हैं। शिकायत पर बैठी जाँच मे जनपद मऊ के तहसील मधुबन के द्वारा जानबूझकर जाँच रिपोर्ट देने मे पदीय अधिकारों का दुरूपयोग किया जा रहा हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मूल आदिवासी जनजाति कल्याण सस्था के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के द्वारा जाति बदलकर नौकरी करने की शिकायत की गईं हैं। कार्यवाही मे देरी हो इसके लिए शिकायत की जाँच रिपोर्ट को जनपद मऊ के मधुबन तहसील द्वारा जानबूझकर रिपोर्ट देने मे आनाकानी की जा रही हैं।
“फर्स्ट इनफार्मेशन्स” ने शिकायत की असलियत जानने के लिए ज़ब तहसीलदार मधुबन को फोन कर शिकायत की जाँच को कब तक पूरी किये जाने पर सवाल किया गया तों उन्होंने फर्स्ट इनफार्मेशन्स से कहा की एक हफ्ते मे जाँच पूरी हो जाएगी, अब तक की जाँच मे शिकायत कितनी सही पाई गईं हैं, पर तहसीलदार ने, कुछ बताने से इंकार कर दिया। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात उपेंद्र कुमार से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर उनका पक्ष लेने के लिए ज़ब रिंग किया गया तों उनका मोबाइल स्विच आफ रहा। पक्ष मिलने पर उसे प्रकाशित किया जायेगा।
गोड़ से गोंड बनकर नौकरी करने वालों मे जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ नहीं हैं अकेले… शेष को जानने के निचे वाली खबर को करें क्लिक
