नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बॉर्डर पर एसएसबी,थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

35 views

अररिया 12 सितम्बर। नेपाल में जेन जी के प्रदर्शन और तख्ता पलट के बाद भारत नेपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अररिया जिला से नेपाल का बॉर्डर करीबन 110 किलोमीटर लगता है।जहां सरहद की सुरक्षा में एसएसबी के जवानों के साथ अररिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के आठ थानों की पुलिस लगी ही हुई थी।अब बॉर्डर पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एसएसबी,अररिया जिला पुलिस के साथ बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स अर्थात एसटीएफ को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।जो एसएसबी और लोकल थाना पुलिस के अधिकारियों और बलों के साथ भारत नेपाल बॉर्डर पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों का पहचान पत्र देखकर नाम पता और कॉन्टैक्ट नंबर के साथ इंट्री करते हुए उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।एसपी अंजनी कुमार सिंह ने भारत नेपाल सीमा पर एसटीएफ की प्रतिनियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि बॉर्डर पर हाई अलर्ट है।बॉर्डर इलाकों में एसएसबी के जवानों के साथ आठ सीमावर्ती क्षेत्र के थाना के पुलिस अधिकारी और बल लगातार गश्ती कर रहे हैं।

नेपाल के जेल से भागे कैदियों को लेकर नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।नेपाल के जेल से फरार हुए कैदियों की गिरफ्तारी को लेकर नेपाल के अधिकारियों से फरार हुए अपराधियों के डिटेल और फोटो की मांग की गई है।कई सूचना के आधार पर नेपाल के जेल से फरार सीमावर्ती क्षेत्र के भारतीय आरोपितों की फिर से गिरफ्तारी को लेकर भी थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ