मऊ / आजमगढ़ । गोड़ से गोंड बनकर जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के पद पर नैनात जनपद मऊ के तहसील मधुबन के ग्राम हैबतपुर ताल खदरा निवासी उपेंद्र कुमार की जाँच के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा तहसीलदार मधुबन से मांगी गई रिपोर्ट को अभी तक तहसील में ही अटके होने की खबर हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने फर्स्ट इनफार्मेशन्स से बातचीत मे शुक्रवार को बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार पुत्र राम अवध को लेकर मूल आदिवासी जन जातिय कल्याण सस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी बी चौधरी के द्वारा जिला अधिकारी मऊ / जिला जाति सत्यता समिति के समक्ष शिकायत की गईं हैं ।
मऊ मे नहीं हैं गोंड विरादरी ,फिर भी गोंड के जाति प्रमाण पत्र पर अधिकांश कर रहे नौकरी – First Informations
बी बी चौधरी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र मे जिला विद्यालय निरिक्षक आजमगढ़ को गोड़ जाति जिसकी उप जाति कहार हैं को गोंड बनकर सरकारी नौकरी हड़पने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला जाति सत्यता समिति ने तहसीलदार मधुबन से दिनांक 30/8/2025 को जाँच आख्या तलब की हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल तहसीलदार मधुबन की ओर से समिति को जाँच आंख्या प्राप्त नहीं हुई हैं।
डी आई ओ एस की पहली खबर पढने के लिए निचे के लिंक को क्लिक करें
जाति बदलकर नौकरी करने वालों मे डीआईओएस आजमगढ़ उपेंद्र कुमार! का भी उछल रहा नाम – First Informations
गोड़ से गोंड बनकर नौकरी हथियाने में ओंकार का भी उछल रहा नाम
गोंड बनकर नौकरी करने वाले गोड़ विरादरी के ओंकार पुत्र आनंद ने संभल के राजस्व विभाग मे नौकरी हथिया रखी हैं। नौकरी हथियाने के बाद से ओंकार गोड़ जनजाति विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ से अनुसूचित जन जाति की सर्वेक्षण रिपोर्ट को वर्ष 2020 मे जन सुचना अधिकार अधिनियम के तहत रिपोर्ट ली हैं।

आरक्षण का लाभ लेने के लिए गोड़ विरादरी से गोंड बनकर नौकरी कर रहे ओंकार गोंड को लेकर बीबी चौधरी ने राजस्व परिषद से शिकायत का मूड बना लिया हैं। उन्होंने बताया कि ओंकार जनपद मऊ के तहसील मधुबन के दुबारी इलाके का रहने वाला हैं और राजस्व कर्मचारियों को अपनी साजिस मे लेकर अनुसूचित जन जाति का जाति प्रमाण पत्र जन जातियों के कल्याण को मिले आरक्षण को हड़पते हुए सरकारी नौकरी हथिया लिया हैं। बी बी चौधरी ने बताया कि ओंकार की शिकायत राजस्व परिषद से लगायत जिला जाति सत्यता समिति मऊ तक की जाएगी।
डीएम को १ और पत्र सौपेगी आदिवासी जन जातिय कल्याण सस्था , उठेगा पर्दा
जाति बदल कर नौकरी हथियाये अधिकांश लोगो के द्वारा संगठन बनाकर जाति बदलने वालो के खिलाफ जाति सत्यता समिति से लेकर विभागाध्यक्ष तक पैरवी कर रहे एक ब्यक्ति के द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अपनी साजिस में कर हथियाई गई अपनी और अपनी बीबी और बच्चे के नाम वर्ष 2016 और 2017 में अनुसूचित जन जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र हथियाने के मामले को लेकर मूल आदिवासी जन जातिय कल्याण सस्था गंभीर हो गई है 1
संस्था के अध्यक्ष बी बी चौधरी ने बातचीत में बताया कि जल्द ही ऐसे लोगो को को लेदकर जातीय सत्यता समिति के समक्ष शिकायत प्रषित की जाएगी 1 ब्यक्ति ने राज्स्व कर्मचारियों से मिलकर खुद के साथ अपनी पत्नी और बच्चे के नाम अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है 1 फर्स्ट इनफार्मेशन्स से आगे बातचीत चौधरी ने बताया की उनकी तरफ जल्द जिलाधिकारी को पत्र सौपा जायेगा , उन्होंने कहा कि यह ब्यक्ति अपने साथ अपनी बीबी और बच्चे की भी जाति बदलवा रखी हैं तों इसका एक भाई भी जाति बदल कर रेल विभाग मे नौकरी कर रहा हैं।
