छत्तीसगढ़ के आरकेएम  पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, छह घायल

57 views

कोरबा/सक्ती,। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात सफाई और बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए मजदूर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट का चैन टूट गया और करीब 40 मीटर की ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक मजदूरों में अंजनी कुमार कनोजिया (29) निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश, मिश्री लाल (45), सोनभद्र, उत्तर प्रदेश, रविन्द्र कुमार (35) निवासी झारखंड और बबलू प्रसाद गुप्ता (26) निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

घायल मजदूरों में विजय सिंह (32) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रामसिंह (27) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, संजय कुमार (22) सोनभद्र उत्तर प्रदेश , रामकेश (26) सोनभद्र उत्तर प्रदेश, बलराम (38) उत्तर प्रदेश और रतन सिंह (34) उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

घटना के बाद से मजदूरों में भारी आक्रोश है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पॉवर प्लांट और उसके आपपास पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ