लद्दाख हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन की मौत पर जयराम रमेश ने जताया दुख

106 views

नई दिल्ली, । लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन समेत कई लोगों की मौत पर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे पीड़ादायक और आक्रोशजनक बताया।

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व सैनिक त्सावांग थारचिन ने सियाचिन ग्लेशियर में सेवा की थी और कारगिल युद्ध में बहादुरी से लड़े थे। उनके पिता भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। त्सावांग थारचिन लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा दिलाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। यह अत्यंत पीड़ा और आक्रोश की बात है कि पांच दिन पहले आंदोलनकारियों पर हुई गोलीबारी में तीन अन्य लोगों के साथ उनकी भी मृत्यु हो गई।”

उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को लेह में लेह एपेक्स बॉडी द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस के साथ झड़पों में चार लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक लोग घायल हुए। लद्दाख के लोग लंबे समय से पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत स्वायत्तता, अलग लोकसभा सीटें और स्थानीय नौकरियों एवं जमीन की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ