तमिल अभिनेता अभिनय किंगर का निधन

48 views

मुंबई, 10 नवंबर । तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता अभिनय किंगर का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। करीब तीन महीने पहले अभिनय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए सहायता मांगी थी। एक टीवी कलाकार ने उन्हें एक लाख रुपये की मदद भी दी थी।

कौन थे अभिनेता अभिनय?

अभिनेता अभिनय का पूरा नाम अभिनय किंगर था। वह मलयालम फिल्म अभिनेत्री टीपी राधामणि और कनय्यालाल के बेटे थे। राधामणि अपनी पीढ़ी की मशहूर अदाकारा थीं और उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘उथरायणम’ में अभिनय किया था। अभिनय ने अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए 2002 में कस्तूरी राजा निर्देशित फिल्म ‘थुल्लुवथो इलमई’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ धनुष मुख्य भूमिका में थे।

फिल्मों और डबिंग की दुनिया में छोड़ी छाप

अभिनय ने ‘जंक्शन’, ‘सिंगारा चेन्नई’ और ‘पोनमेगलाई’ जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से पहचान बनाई। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और बाद में डबिंग कलाकार के रूप में भी खुद को स्थापित किया। उन्होंने थलापति विजय की ‘थुप्पाकी’ में विलेन बने विद्युत जामवाल को आवाज दी थी। इसके अलावा कार्थी की ‘बैया’ और सूर्या की ‘अंजान’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने डबिंग की थी।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे अभिनय

बीते कुछ वर्षों में अभिनय फिल्मों से दूर हो गए थे और आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील भी की थी। उनके निधन पर कई सितारों एवं फैंस ने गहरा दुख व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ