विंध्याचल का अनोखा राम लेखन बैंक, जहां जमा होता है राम नाम रूपी धन

54 views

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित विंध्यवासिनी धाम में 2014 से एक अनोखा बैंक संचालित हो रहा है, लेकिन यहां रुपयों की जगह जमा होता है राम नाम रूपी धन। प्रभु श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे इस “राम लेखन बैंक” में भक्तों को निशुल्क पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें वे राम नाम लिखकर आस्था व्यक्त करते हैं।

संस्थापक महेंद्र पांडेय के अनुसार, राम नाम परम कल्याणकारी है और यह सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाला है। प्रबंधक स्मृति बिहानी बताती हैं कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम और करुणा सागर हैं, जो निर्बलों के बल और भक्तों के सहारा बनते हैं। यही कारण है कि इस बैंक से जुड़कर लोग आत्मशांति और आत्मविश्वास प्राप्त करते हैं।

ट्रस्ट की ओर से छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में कोरियर द्वारा राम नाम लेखन की पुस्तिकाएं भेजी जाती हैं। खास बात यह है कि यहां केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी श्रद्धा से राम नाम लिखते हैं। रोशनी सोनी का कहना है कि राम नाम लिखने से आत्मबल और आंतरिक शांति की अनुभूति होती है।

भक्त अपने माता-पिता की स्मृति, जन्मदिन या विशेष अवसरों पर राम नाम पुस्तिका छपवाकर ट्रस्ट को समर्पित करते हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी सहयोग करते हुए दो हजार राम नाम पुस्तिकाएं ट्रस्ट को समर्पित कीं।

प्रधान न्यासी महेंद्र पांडेय, प्रबंधक स्मृति बिहानी, सचिव गौरव पांडेय, रोशनी सोनी और प्रदुम्न पांडेय के संकल्प से यह अनूठा अभियान निरंतर विस्तार पा रहा है। यह बैंक लोगों को धन नहीं, बल्कि भक्ति और आस्था की अनमोल पूंजी प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ