अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मां बेटे की मौत, एक घायल

145 views

हरदोई,25 सितंबर । उत्तर प्रदेश के हरदाेई जनपद में अरवल थाना क्षेत्र में कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग पर सड़क किनारे पन्नी लगाकर सो रहे तीन लोगों को बुधवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।

अरवल थाना प्रभारी ने गुरुवार काे बताया कि जसमई निवासी इंद्रपाल खेती करते हैं। उनका मकान सड़क के किनारे था। कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान सड़क सीमा में आ गया। इसके बाद से वह अपने परिवार समेत सड़क किनारे ही पन्नी लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं। इंद्रपाल से पूछताछ में पता चला है कि बीती रात पन्नी के नीचे उनकी पत्नी गायत्री (30) और पुत्र प्रिंस (7) सो रहे थे। पास ही दूसरी पन्नी के नीचे इंद्रपाल के बड़े भाई कृष्ण कुमार (60) भी सोए थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया और माैके से चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार हाे गया। इस हादसे में पत्नी गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटे प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं भाई कृष्ण कुमार का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकाें के शवाें काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।—

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ