नहर में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

132 views

जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा माइनर में देर रात हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। दीवाली की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे उस पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मंगलवार दोपहर उस समय हुई, जब ग्रामीणों ने नहर में दो शव उतराते हुए देखे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया। साथ ही नहर से बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में बाइक तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर की गहराई अधिक होने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और बाइक नंबर के आधार पर भी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में भी हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में दोनों युवकों की तस्वीरें भेजकर पहचान की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ