2लड़काें की हत्या के बाद किसान ने परिवार संग लगाई आग, 6 की माैत, 4 मवेशी भी मरे

113 views

– जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें ने किया माैका मुआयना

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किसान ने दो किशोरों की गड़ासे से काटकर हत्या करने के बाद अपने पत्नी औरदो बच्चियों के साथ घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार मवेशी भी जल कर मर गये हैं। फायर बिग्रेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी आरएन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी और क्षेत्राधिकारी महसी अन्य फोर्स के साथ मौके पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। देवी पाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक ने भी मौका मुआयना किया।

एसपी आरएन सिंह ने बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में रहने वाला किसान विजय मौर्य किसानी करके पत्नी और दो बेटियो का पालन पोषण करता था। विजय के बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। और उसके दो बड़े भाईयों से पटरी न खाने से वह अलग परिवार संग रह रहा था। एसपी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि किसान विजय बुधवार को गांव के तीन लड़कों सूरज यादव (14) और सनी वर्मा (13) और किशन को लहसुन कटवाने के लिए बुलाकर लाया था। तीनों ने एक घंटे तक लहसून काटा। इसके बाद उसने किशन को पेड़ की डाल काटने के लिए दूसरी जगह भेज दिया। इसके बाद विजय ने पहले सूरज और सनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। फिर वह पत्नी और बेटियों को लेकर दूसरे कमरे में चला गया और अपने मवेशी भी साथ में ले गया। इसके बाद भीतर से दरवाजा बंद कर आग लगा ली। इससे पहले उसने ट्रैक्टर को भी जला दिया था। उन्होंने बताया कि चीख—पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां दो युवकों की खून से सनी लाश पड़ी थी और आग लगने वाले कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ​आग के विकराल रूप देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। कमरे से विजय (40), उसकी पत्नी धीरज (35), बेटी टेड़वा (8) और छुटकी (06) के जले शव बरामद हुए। इसके अलावा वहां चार मवेशियों के शव मिले।एसपी ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विजय ने परिवार को खत्म करने का पहले से ही मन बना लिया था, लेकिन उन दो लड़कों को क्यों मारा, ये एक बड़ा सवाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ