बिहार में राजग दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रहा है: राजनाथ सिंह

216 views

पटना/बांका, 05 नवम्बर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि नीतीश की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में दुबारा सत्ता में आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी दलों पर निशाना भी साधा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कें बेहतर हों। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी नहीं चाहता था कि बिहार में विकास हो।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के ऊपर सेना के राजनीतिकरण करने पर प्रहार किया और कहा कि सैनिक केवल एक धर्म का पालन करते हैं, जो “सैन्य धर्म” है। हमारी सेना को राजनीति में न घसीटें। जब भी इस देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन करके भारत का सिर ऊंचा किया है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण होना चाहिए। हम (भाजपा) भी आरक्षण के समर्थक हैं। हमने गरीबों को आरक्षण दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति में विकास विरोधी सोच को खत्म कर दिया है। जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। आज यह चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है, जबकि राजद के नीचे से लेकर शीर्ष पर बैठे सभी नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद शासन के दौरान बिहार का स्वास्थ्य बजट मात्र 700 करोड़ रुपये था, जो अब राजग सरकार में बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि आज बिहार का बजट 3 लाख करोड़ से ऊपर का है, यह विकास की गाथा को लिख रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग कभी भी जाति, पंथ और धर्म के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करता। हम केवल विकास की बात करते हैं, जबकि महागठबंधन केवल लोगों को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का काम करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है, अगर आतंकी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ा जवाब देंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ