बाध्यकारी कानूनी उपबंधों के विपरीत आपराधिक केस कार्यवाही रद्द

75 views

–कानून के मुताबिक नये सिरे से कार्यवाही करने की छूट

प्रयागराज, 24 सितम्बर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनियंत्रित जमा योजना प्रतिबंध कानून की धारा 29 व 30 के बाध्यकारी उपबंधों का पालन किए बगैर पुलिस चार्जशीट पर की गई पूरी कोर्ट कार्यवाही को रद्द कर दिया है और सक्षम प्राधिकारी को कानून की धारा 29 व 30 के अनुसार नये सिरे से कार्यवाही की छूट दी है।

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने परीक्षित पारस की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची का कहना था कि पुलिस ने बी एन एस की विभिन्न धाराओं सहित अनियंत्रित जमा योजना प्रतिबंध कानून की धारा 3/21 के तहत ललितपुर के तालबेहट थाने में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की और चार्जशीट दाखिल की। विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी किया तो याची ने पूरी केस कार्रवाई की वैधता को चुनौती दी।

कहा कि धारा 29 मे सक्षम प्राधिकारी को सूचना मिलने पर संतुष्ट होने पर सी बी आई को जांच के लिए भेजने का अधिकार है। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का अधिकार नहीं है। कानून के विपरीत बिना बाध्यकारी उपबंधों का पालन किए की गई आपराधिक कार्यवाही कानून की नजर में अवैध है। अदालत ने भी उपबंधों पर विचार किए बगैर आदेश जारी किया। कोर्ट ने पूरी आपराधिक केस कार्यवाही रद्द कर दी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ