रोहड़ू में सेब कारोबारी से लाखों की ठगी, एफआईआर

259 views

शिमला, 09 नवंबर । जिला शिमला में सेब सीजन के दौरान एक बार फिर सेब कारोबार से जुड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना रोहड़ू में सेब व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

रोहड़ू उपमंडल के करासा पंचायत के गांव बंछूणा निवासी लोकेश राज दत्ता मेसर्स दत्ता फ्रूट कंपनी (डीएफसी) के प्रोपराइटर हैं और रोहड़ू नई सब्जी मंडी में सेब कमीशन एजेंसी चलाते हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपने रोहड़ू स्थित कमीशन एजेंसी से महाराष्ट्र के अमरावती निवासी शोएब अहमद पुत्र अब्दुल हक को सेब की खेप भेजी थी। शोएब अहमद सब्जी मंडी अमरावती के शॉप नंबर 88 का मालिक है और वहीं पर फल व्यापार का काम करता है। शिकायत के अनुसार शोएब अहमद ने लोकेश राज दत्ता से करीब 55 से 60 लाख रुपये मूल्य के सेब लिए थे, लेकिन उसकी पूरी राशि अब तक नहीं लौटाई गई।

व्यापारी के बार-बार संपर्क करने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के अंतर्गत केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़ा प्रतीत होता है और आरोपी व्यापारी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शिमला जिले के रोहड़ू, ठियोग, कोटखाई और नारकंडा जैसे सेब उत्पादक क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के व्यापारियों द्वारा हिमाचली सेब एजेंटों से माल लेकर भुगतान न करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सेब सीजन के दौरान ऐसे आर्थिक धोखाधड़ी के मामले स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ