पत्नी और साले की हत्या करने के बाद आरोपित ने की आत्महत्या

105 views

गौतम बुद्ध नगर। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद पीलीभीत के गजरौला निवासी नारायण लाल पुत्र हेमराज अपने परिवार के साथ रोजा जलालपुर में किराए पर रहते थे। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। दस दिन पहले नारायण लाल का दामाद पप्पू लाल पुत्र छोटेलाल रहने के लिए रोजा जलालपुर आया था। पप्पू लाल उनके साथ रहता था। सोमवार को नारायण लाल और उनकी पत्नी काम करने के लिए गए थे। तभी शाम के करीब 4.30 बजे पप्पू लाल ने अपनी पत्नी 21 वर्षीय जसवंती और छह वर्षीय साले तेज प्रकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उसके बाद दामाद 22 वर्षीय पप्पू लाल ने खुद कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। उधर, मजदूरी करने के बाद पति-पत्नी घर लौटे तो लहूलुहान हालत में बेटी और बेटे के शव को देखकर हड़कंप मच गया। कमरे में जाकर देखा तो उनका दामाद भी पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुला लिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए है। सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पप्पू लाल की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से पत्नी और साले की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ